विज्ञान के माडल बनाकर छात्रों ने किया चकित

तिलहर/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। सेंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। जिसमें कई माडलों की लोगों ने सराहना की। मुख्य अतिथि डा. विजेंद्र गुप्ता ने बनाए गए मॉडलों से संबंधित कई जानकारी छात्रों से ली और छात्रों का मनोबल बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक फादर लाइजू व प्रधानाचार्य सिस्टर अविला के साथ मुख्य अतिथि डा. विजेंद्र गुप्ता ने विज्ञान प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रबंधक फादर लाइजू ने कहा कि आज के युग में विज्ञान का बहुत ही महत्व है। विज्ञान के बिना कुछ संभव नहीं है। सभी बच्चों को विज्ञान के महत्व को जानना चाहिए। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ उनमें तकनीकी ज्ञान का भी विकास करना है। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने सोलर फैन, स्टीम इंजन, ट्रैफिक लाइट, सैटेलाइट मॉडल, हाइड्रो पावर, अर्थ लेयर मॉडल, वोल्केनो स्ट्रक्चर, पंपिंग हार्ट, अंडरग्राउंड माइन आदि माडलों का प्रदर्शन किया। इस दौरान सतनाम, कीर्ति थामस, पूजा, प्रकाश सिंह, राहुल कुमार, दक्ष प्रताप सिंह, आदित्य सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, अनन्या सिंह, अर्जुन सिंह, अयान खां आदि मौजूद रहे।

More From Author

सड़क पर गंदगी फैलाना अब भारी पड़ेगा

दो ई-बसों का संचालन शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *