रोजगार सृजन हेतु जागरूकता शिविर कार्यक्रम 27 को

शाहजहांपुर (सूवि)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से रोजगार सृजन हेतु संचालित योजनाओं एवं क्रियाकलापों तथा कार्यरत उद्यमियों को उत्पाद विकास, गुणवत्ता एवं आधुनिक तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा जनपद में विपणन विकास सहायता (एस०सी०एस०पी०) योजनान्तर्गत राजकीय पालीटेक्निक परिसर में 27 फरवरी .2023 को दिन में समय 1.00 बजे से जागरूकता शिविर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
जागरूकता कार्यक्रम में नवयुवक/नवयुवतियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं मुख्यमन्त्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, पं. दीन दयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रशिक्षण व माटीकला उद्योग आदि से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के साथ-साथ आवेदन करने हेतु आवश्यक प्रपत्रों, पंजीकरण/प्रमाण पत्रों प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने एवं विपणन सम्बन्धी जानकारी प्रदान करायी जायेगी।
ये जागरूकता कार्यक्रम उ.प्र. खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से भविष्य में रोजगार स्थापित करने के इच्छुक बेरोजगार नवयुवक/ नवयुवतियों के लिये अत्यन्त लाभदायक होंगे, अतः उन्हे कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु आमन्त्रित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पॉलीटेक्निक, आई.टी.आई. तथा लीड बैंक, नाबार्ड एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आदि संस्थाओं के विशेषज्ञ भी आमंत्रित हैं, ताकि कार्यक्रम में भाग लेने आये बेरोजगारों को उनका मार्ग दर्शन प्राप्त हो सके।

More From Author

केन्द्र एवं राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय दोगुनी करनाःडीएम

बाइकों के टकराने से छात्र की मौत, तीन साथी समेत पांच घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *