नशा हमारे समाज और देश की तरक्की में बहुत बड़ी बाधाःजिलाधिकारी

शाहजहांपुर (सूवि)। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे नारकोटिक्स विभाग की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागो के अधिकारियों को आपसी समन्वय से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नशा उन्मूलन हेतु सघन जांच किए जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि नशा हमारे समाज और देश की तरक्की में बहुत बड़ी बाधा है। युवा पीढ़ी नशे की लत के कारण अपने जीवन के साथ साथ अपने परिवार के लिए भी बाधाएं उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे कम आयु में ही नशे का सेवन करने के कारण गंभीर बीमारियों के शिकार भी हो जाते है। उन्होंने निर्देश दिए की स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने हेतु वृहद स्तर पर अभियान चलाएं। जिलाधिकारी ने सभी एजेंसियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिये कि प्राप्त गोपनीय सूचनाओं के आधार पर कड़ी कार्यवाही करें। साथ ही जिलाधिकारी ने पूर्व में की गयी कार्यवाहियों की समीक्षा भी की। जिलाधिकारी ने नशें के दुष्प्रभावों के प्रचार प्रसार हेतु 2 एलईडी स्क्रीन स्थापित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होने सभी को अवैध रूप से नशीले पदार्थ ड्रग इत्यादि विक्रय की सूचना तत्काल पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों को देने के लिये प्रेरित किया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही की प्रक्रिया के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभाग एक टीम भावना से काम करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

More From Author

शिकायतों का निस्तारण कर शिकायतकर्ता का फीडबैक अवश्य लेंःसिंह

केन्द्र एवं राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय दोगुनी करनाःडीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *