17 साल के लड़के ने जहर खाकर दी जान

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। नाबालिग की आत्महत्या का मामला सामने आया है। 17 साल के लड़के ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने आत्महत्या के लिए एक महिला को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि महिला ने नाबालिग पर शादी करने का दबाव बनाया था। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला शांतिपुरम कॉलोनी के रहने वाले साहब वारसी (17) ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने एक महिला पर शादी के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है।
सिलाई का काम करने वाला साहब वारसी मोहल्ले में रहने वाली एक महिला के संपर्क में था। महिला चार बच्चों की मां है। उसकी उम्र 32-33 साल से अधिक है। परिजनों का आरोप है कि महिला किशोर पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि किशोर के परिजन तैयार नहीं थे।
इसी से नाराज होकर 22 फरवरी की दोपहर खेत में उसने जहर खा लिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

More From Author

पापड़ विक्रेता को सांड़ ने पटका

शोहदों की दहशत से पीड़ित छात्रा ने परिवार समेत गांव छोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *