शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। संत गाडगे जन कल्याण समिति ने गुरुवार को संत गाडगे जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन लोधीपुर में किया। इस दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डा. डीआर वर्मा ने कहा कि संत गाडगे कर्म योगी संत थे, जिन्होंने आलस और लालच को मनुष्य के पतन का कारण बताते हुए उनसे सर्वथा दूर रहने की सीख दी थी। उन्होंने निष्काम कर्म करते हुए समाज से अशिक्षा और अंधविश्वास आदि कुरीतियों को दूर करने तथा दीन हीन निर्बल और असहाय लोगों की सहायता करने की प्रेरणा दी थी। इस दौरान डा. नवनीत यादव ने संत गाडगे को दीन हीनों का मसीहा बताया। कार्यक्रम में रावेंद्र कुमार, अमित कुमार, संदीप कुमार, अनिरुद्ध कुमार, विमला वर्मा, आशा गौतम, नीतू तिवारी, शशि तिवारी, ममता कनौजिया, मिथिलेश, उर्मिला, सुनीता, मीना कनौजिया, रिनी कनौजिया आदि मौजूद रहीं।