60 कृषक पशुपालन का प्रशिक्षण लेने को मथुरा रवाना

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। जिले के पशुपालक प्रशिक्षण लेने के लिए मथुरा रवाना हुए। कलान, मिर्जापुर, खुदागंज, जलालबाद, कांट, ददरोल, तिलहर, निगोही, सिधौली, पुवायां, बंडा व भावलखेड़ा के 60 कृषक प्रशिक्षण को गए। उन्हें पंडित दीन दयाल उपाध्याय गौ विज्ञान एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा में प्रशिक्षण लेंगे। पशुपालक गौ पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन के बारे में भ्रमण कर प्रबंधन की जानकारी करेंगे और साथ ही सभी की अच्छी नस्लों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे, ताकि वह पशुपालन द्वारा अपनी आय वृद्धि कर सकें। मुख्य पशुपालन अधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि पूरे जनपद से किसानों का चयन कर भेजा गया है और यह कृषक अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम आत्मा योजना अंतर्गत निशुल्क कराया जा रहा है, किसानों के आने जाने रहने खाने आदि पर होने वाला व्यय विभाग यानी सरकार द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण में राकेश कुमार, पूनम गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, मुन्नी देवी, महावीर, बलवंत, कल्लन यादव, राजेश पांडेय, चंद्र पाल कवि आदि सहभागिता कर रहे हैं।

More From Author

बीडीसी मेम्बर के बंद मकान से लाखों की चोरी

संत गाडगे कर्म योगी संत थेःडा. डी.आर. वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *