वाणिज्य संकाय में जी 20 पर हुआ व्यख्यान

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में जी -20 पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी शुकदेवानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि से हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो अतुल जोशी, अध्यक्ष, वाणिज्य विभाग, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता का गौरव प्राप्त करके भारत ने विश्व स्तर पर अपनी गुरुता को सिद्ध किया है। भारत अपनी वसुधैव कुटुंबकम् की धारणा के अनुसार न केवल 20 देशों के लिए अपितु सम्पूर्ण विश्व की अर्थव्यस्था की मजबूती के लिए कार्य कर रहा है। इस सन्दर्भ में डिजिटल अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे के विकास और स्टार्टअप आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि डा मनोज पांडे, सहायक आचार्य, वाणिज्य विभाग, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने कहा व्यापार शुल्क, संचार नेटवर्क और डेटा भंडारण आदि को लेकर किए जाने वाले आर्थिक समझौते देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक पटल पर आगे ले जाएंगे। डा सन्तोष प्रताप सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम के अंत में वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ अनुराग अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। व्याख्यान में छात्र छात्राओं के अतिरिक्त डॉ देवेंद्र सिंह, डा कमलेश गौतम, डॉ गौरव सक्सेना, डॉ अजय कुमार वर्मा, डॉ सचिन खन्ना, डा रूपक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

More From Author

डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल में प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक मरीज देखे जातेःडॉ.अनुराग मिश्रा

Kubereshwar Dham: सीहोर में 10 लाख लोगों के जुटने की आशंका, 25 KM लंबा जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *