डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल में प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक मरीज देखे जातेःडॉ.अनुराग मिश्रा

10,000 से ज्यादा मोतियाबिंद व आंखों से संबंधित बीमारियों के ऑपरेशन किए जाते हैं
शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। डॉ. घनश्याम दास अग्रवाल के आमंत्रण पर यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मोहम्मदी से पहले स्थित आई अस्पताल का भ्रमण किया, अत्याधुनिक तकनीक व उपकरणों से लैस आँख का निःशुल्क इलाज व ऑपरेशन करने वाला ऐसा अस्पताल शायद पूरे यूपी में कोई दूसरा नहीं हैं।
बता दें कि डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल मोहम्मदी सितंबर 2010 से अंधता निवारण के क्षेत्र में कार्यरत है अस्पताल विश्व प्रसिद्ध अत्याधुनिक तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित है यहां पर 16 नेत्र विशेषज्ञों की प्रशिक्षित टीम हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है हॉस्पिटल में मोतियाबिंद, पुतली प्रत्यारोपण, पलकों की बीमारी बच्चों की नेत्र जांच व ऑपरेशन, पर्दे की जांच व ऑपरेशन के साथ ही फेको विधि से मोतियाबिंद का ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जा रही है हॉस्पिटल में नेत्र जांच के अत्याधुनिक उपकरण ओसीटी वीएफए, वीस्कैन, आँखों की फंड्स फोटोग्राफी, ग्रीन लेजर, याग लेजर, पर्दे की एंजियोग्राफी इत्यादि सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
डॉ. अनुराग मिश्रा ने बताया कि डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल में प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक मरीज देखे जाते हैं एवं 10000 से ज्यादा मोतियाबिंद व आंखों से संबंधित बीमारियों के ऑपरेशन किए जाते हैं मोहम्मदी स्थिति अस्पताल 2016 से मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम के अंतर्गत रजिस्टर्ड है और अब तक कुल 400 से अधिक पुतली का प्रत्यारोपण किया जा चुका है जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक प्रत्यारोपण निशुल्क किए गए हैं साथ ही अस्पताल 2020 से एन ए बी एच (भारतीय गुणवत्ता परिषद) से पंजीकृत है अस्पताल अपनी गुणवत्ताओं के चलते ही पंजीकृत किया गया है। डॉ श्रॉफ हॉस्पिटल के द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर 10वीं और ़12वीं पास लड़कियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार भी प्रदान कर रहा है पिछले 4 साल में संस्था द्वारा 200 लड़कियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है हॉस्पिटल की मुख्य शाखा के अतिरिक्त 16 प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र भी स्थापित किए गए हैं जो निम्न है सिटी क्लीनिक, पुवायां, खुटार शाहजहाँपुर, लखीमपुर में जेबी गंज, मैगलगंज, सिकंदराबाद, बांकेगंज, गोला गोकर्णनाथ, अलीगंज, बेहजम, सुन्दरबल, फरधान, पिहानी, शाहाबाद जहां पर नेत्र जांच व चश्मे की जांच के साथ मरीजों को जांच केंद्र से ले जाने व वापस छोड़ने की सुविधा बस से उपलब्ध कराई जा रही है अंधता निवारण के लिए समुदाय में नेत्र जांच केंद्र से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गाँवो में घर-घर नेत्र जांच का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है जिसमें घर के सभी सदस्यों की नेत्र जांच की जा रही है पिछले वित्तीय वर्ष में 300000 से अधिक सदस्यों की जांच की गई है अपने कार्यक्रमो से संस्था अँधता निवारण के लिए सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए तत्पर है।
भ्रमण के दौरान डॉ. जी.डी. अग्रवाल, उपजा के संरक्षकगण वरिष्ठ पत्रकार ओंकार मनीषी, मो. इरफान, सरदार शर्मा, आरिफ सिद्दीकी, उपजा जिलाध्यक्ष अभिनय गुप्ता, जिला महामंत्री पंकज सक्सेना उपजा जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा व मुनीश आर्य एवं जिला सचिव रितेश माथुर आदि मौजूद रहे।

More From Author

निर्वाचन आयोग द्वारा आवंटित 2000 वीवी पैट मिले

वाणिज्य संकाय में जी 20 पर हुआ व्यख्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *