नगर मजिस्ट्रेट ने धरना देने वाले संगठनों से की बातचीत

शाहजहांपुर (सूवि)। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के निर्देशानुसार नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने रौसर कोठी शराब फैक्ट्री के मुख्य गेट पर चल रहे धरना स्थल पर जाकर वार्ता की। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि सबंधित संगठनों द्वारा शांतिपूर्वक धरना किया जा रहा है तथा बातचीत के माध्यम से हल निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होने बताया कि आगामी 21 फरवरी को सहायक श्रमायुक्त के कार्यालय में सभी पक्षो द्वारा वार्ता की जायेगी। नगर मजिस्ट्रेट ने आश्वस्त करते हुये कहा कि प्रशासन स्तर पर नियमानुसार पूरी मदद की जायेगी एवं बातचीत के माध्यम से समस्या का हल भी निकालने का प्रयास भी किया जाएगा।
इस दौरान जिला आवकारी अधिकारी प्रदीप दुवे, प्रभारी निरीक्षक आरसी मिशन अरविन्द चैहान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्रों को समय से लाभान्वित किया जायेःडीएम

निर्वाचन आयोग द्वारा आवंटित 2000 वीवी पैट मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *