लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्रों को समय से लाभान्वित किया जायेःडीएम

बैंकर्स की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
शाहजहांपुर (सूवि)। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स की जिला स्तरीय सलाहकार समिति, डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बैंकों के माध्यम से संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा की एवं निर्देश दिए कि बैकों के माध्यम से शासन द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्रों को समय से लाभान्वित किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन निवेश एवं नये उद्योगो की स्थापना हेतु अत्यंत गंभीर है, इसलिये निवेश एवं उद्योगो से सम्बन्धित प्रकरणों को पात्रता के आधार पर निस्तारित कराया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अस्वीकृत किये गये आवेदन पत्रों की समिति से जांच कराये जाने के निर्देश दिये।
विभिन्न योजनाओं में खराब प्रदर्शन करने पर स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक कैनरा बैंक एवं एचडीएफसी बैंक के विरूद्ध नोटिस जारी करते हुये उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिये। बैठक में स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के प्रतिनिधि द्वारा बिना सूचनाओं के उपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुये अगली बैठक में डेटा सहित उपस्थित होने के निर्देश दिये। एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने राज्य स्तर पर पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सीडी अनुपात बढ़ाए जाने के निर्देश दिये तथा स्वीकृत हो चुके ऋण को तत्काल वितरित कराये जाने के निर्देश भी दिये। इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण ऋण स्वीकृत किये जाने पर जिलाधिकारी ने प्रशंसा भी की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत सीसीएल की स्वीकृति प्राथमिकता के आधार पर किये जाने के निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना महिला सशक्तीकरण के लिये एक महत्वपूर्ण योजना है तथा इससे बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रो की गरीब महिलाएं लाभान्वित होती है।
पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत सभी पात्रों को शीघ्र लाभान्वित कराये जाने के निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि स्वीकृत आवेदनों के सापेक्ष लंबित ऋण वितरण के कार्यो को शीघ्र पूर्ण करायें। आरसेटी द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी जिलाधिकारी ने समीक्षा की उन्होने डीडीएम नाबार्ड द्वारा प्रस्तुत प्री-पीएलपी 2024-25 एवं स्टैण्ड अप इंडिया पर भी चर्चा की।
इसके उपरान्त प्राचार्य आईटीआई नागेन्द्र सिंह ने इन्वेस्टर समिट के सम्बन्ध में शासन द्वारा प्रेषित किट जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह को भेंट की।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, जिला विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह, एलडीएम दीपक चंद्रा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों एवं कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

नगर मजिस्ट्रेट ने धरना देने वाले संगठनों से की बातचीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *