ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन की बैठक में मण्डल अध्यक्ष नीतू गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत
शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। नवनियुक्त बरेली मंडल अध्यक्ष नीतू गुप्ता की अध्यक्षता में शहर के एक रेस्टोरेंट में सोमवार को ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन की बैठक में भावलखेड़ा अंतर्गत भटपुरा रसूलपुर ग्राम के प्रधान अनिल गुप्ता को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया साथ ही युवा जिला अध्यक्ष के पद पर प्रियंक गुप्ता को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर बरेली मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर नीतू गुप्ता को सम्मानित करते हुए स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ज्योति गुप्ता ने कहा कि नीतू गुप्ता को महिला सशक्तिकरण के तहत संगठन की प्रमुख इकाई में मण्डल अध्यक्ष बनाया जाना सभी महिलाओं के लिए गर्व की बात है।
मण्डल अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने कहा कि ने इतिहास गवाह है कि महात्मा गांधी और भामाशाह जैसे अनेकों महापुरुष इसी समाज ने दिए हैं। वैश्य समाज देश के उत्थान में हमेशा अग्रणी रहा है। जब भी देशहित की बात आई है, तब-तब वैश्यों ने तन, मन, धन से सबसे आगे आकर सहयोग किया है। सबके सहयोग से समाजहित में काम करेगा संगठन समाज में किसी का भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि समाज की जो जिम्मेदारी उन्हें आज सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करते हुए जल्द ही महानगर इकाई का गठन करवाएंगे।
इस दौरान कुलदीप गुप्ता, पवन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, शशांक गुप्ता, मनीष गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।