गांव में होलिका दहन से पहले लकड़ियों में लगा दी आग, लोग नाराज

तिलहर/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। क्षेत्र के गोबर संडा गांव में होलिका स्थल में रखी लड़कियों में आग लग गई। इससे ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। कोतवाल राजकुमार शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कोतवाल ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर यथा स्थिति पर दोबारा से पूजन के साथ होलिका रखवाई।
शनिवार को गोबर संडा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव में रखी होलिका में रखी लकड़ियों में किसी ने आग लगा दी गई। समय से पहले होलिका दहन होने पर ग्रामीणों ने इसे अशुभ बताते हुए जमकर नाराजगी जताई। होलिका दहन स्थल पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए। होली पर्व को लेकर कोई विवाद न हो जाए, इसलिए सूचना पर कोतवाल राजकुमार शर्मा ने क्षेत्रीय पुलिस सहित कोतवाली से पुलिस बल को गांव में भेजा। ग्रामीणों का आरोप है कि माहौल खराब करने के लिए किसी ने समय से पहले होलिका दहन कर दिया है।

More From Author

हद्दफ पुलिस चैकी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

AMAR PRABHAT 5 MAR 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *