शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। हद्दफ पुलिस चैकी प्रांगण में उच्च अधिकारियों के आदेशों पर पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। होली व शबे बरात का त्योहार पर शान्ति व्यवस्था को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से शांतिपूर्वक तरीके से होली व शबे बारात का त्योहार मनाए जाने की अपील की। वहीं उन्होंने ने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप लोग पूरी मुस्तैदी व संभ्रांत नागरिकों के सहयोग से त्योहार को मनाएं।
इसके साथ ही बैठक में चैकी प्रभारी अमित चैहान ने कहा कि हम आपस में संभ्रांत लोगों के साथ होली व शबे बरात का त्यौहार सौहार्दपूर्ण शांति के साथ मनाने की अपील की, इसके साथ ही माहौल बिगाड़ने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा, जिससे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली का त्योहार मेल मिलाप का त्योहार है, इसलिए आप लोग आपसी मतभेद को भुलाकर त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मिलकर मनाएं। बैठक में नरेश मोर्या, फराज अहमद खां, सोनू, सईद खां, लाला कबाड़ी, आत्माराम, अक्षर वर्मा, मास्टर रजा, रामपाल, रईस, प्रशांत सक्सेना, जगदीश कुशवाहा, रियाज खां, खुशीराम वर्मा, कमलेश, विपिन शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।