आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जलालाबाद/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम बरखा सिंह से मिलकर अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा।
क्षेत्र के ग्राम हार गुरैया के सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण तहसील में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम बरखा सिंह से मिले, ग्रामीणों ने एसडीएम बरखा सिंह से ज्ञापन में कहा कि उनके क्षेत्र में आवारा पशुओं के कारण ग्रामीणों को दिन रात अपनी फसलों की रखवाली करनी पडती है, इसके बाबजूद भी आवारा पशु उनकी फसले नष्ट कर रहे है, ग्रामीणों ने कहा कि आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में रखे जाने पर उनकी समस्याओं का समाधान हो सकता है परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार इससे पूर्व भी शिकायत कर चुके है परंतु उनकी समस्याओ का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर महेश बाबू, सत्यपाल, राजू, गयादीन, अशोक भीमसेन, रामवीर, रामकुमार, मुकेश, अमित, ओमपाल, नत्थू, अंकित, रामसिंह, भूपेंद्र, महेन्द्र आदि मौजूद रहे।

More From Author

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की सुनी समस्याएं

उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस संपन्न, 6 शिकायतें दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *