जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की सुनी समस्याएं

शाहजहांपुर (सूवि)। जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील पुवायां में फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने तहसील दिवस के दौरान अधिक संख्या में शिकायतें प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन सभी अधिकारी शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय अवधि में किया जाना सुनिश्चित करें। साथ निस्तारित की गई शिकायतों का फॉलोअप भी करें तथा शिकायतकर्ता का निस्तारण के उपरांत फीडबैक भी अवश्य लें जिससे की शिकायतकर्ता को एक ही समस्या के लिए बार बार शिकायत न करना पड़े।
संपूर्ण समाधान तहसील दिवस के दौरान जन शिकायते अधिक प्राप्त होने पर पूर्ति निरीक्षक पवन का जवाब तलब करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग एवं दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग से कोई कर्मचारी उपस्थित न होने पर संबंधित नामित कर्मचारियों का जवाब तलब करने के निर्देश दिए।अधिक जन शिकायते प्राप्त होने पर अधिशासी अभियंता विद्युत पुवायां का भी जवाब तलब करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।
सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस के दौरान अधिक शिकायते राजस्व, पुलिस विभाग,प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत, समाज कल्याण, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन,भू-लेख एवं कब्जा आदि सहित अन्य प्रकरणों से संबंधित कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। उन्होंने प्राप्त सभी शिकायतों को अग्रिम कार्यवाही हेतु समंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्धारित समयवधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से बेहतर व्यवहार करें एवं उनकी शिकायतों के निस्तारण से उन्हें अवगत भी कराएं।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका निस्तारण तत्परता के साथ किया जाए। थाना समाधान दिवस के अंतर्गत निस्तारित होने योग्य शिकायतों को आगामी थाना समाधान दिवस में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर0 के0 गौतम, उप जिलाधिकारी पुवायां हिमांशु उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी पवन सिंह, परियोजना निदेशक जिला विकास अभिकरण अवधेश राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसियेशन की बैठक सम्पन्न

आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *