डाक्टर प्रदीप शुक्ला की तीन पुत्रियो ने चिकित्सा क्षेत्र में प्राप्त की डिग्री
खुटार/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। भगवान के बाद अगर किसी व्यक्ति को जिंदगी देता है तो वह डाॅक्टर ही है। इसीलिए उसे धरती का भगवान कहा जाता है। डाॅक्टरी पेशे में कई बार ऐसे पल आते है जब जीवन की उम्मीद लोग छोड़ देते है। उस वक्त डाॅक्टर मौत को मात देकर जिंदगी बचा लेता है। डाॅक्टर के यही प्रयास लोगों की जिंदगी में नया सवेरा लाते है। लेकिन आधुनिकता के दौर में डाक्टर बड़े बड़े शहरो और महानगर में अपना ठिकाना बनाये है जिससे गरीब व्यक्ति को उन तक पहुंचने में काफी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। और उनकी महंगी फीस भी इलाज में बाधा उत्पन्न करती है। लेकिन खुटार के लोगों को खुटार में ही डाक्टरी का लाभ मिले और दूर बड़े शहरो और महानगर में चक्कर न लगाकर मंहगी फीस न भरके सस्ता ईलाज मिल सके। इसकी पहल खुटार के प्रसिद्ध चिकित्सक, समाजसेवी डॉ0 प्रदीप शुक्ला ने कई वर्षो पूर्व अपने तिकुंनिया स्थित सूर्या हास्पिटल की शुरूआत से किया था। अब खुटार में भी अत्याधिक इलाज की सुविधा मिल सके इसके लिए श्री शुक्ला की तीनों बेटियों ने बीएचएमएस की उपाधि बीएनएम मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल सहरसा (बिहार) से प्राप्त की है। डॉ0 लवी शुक्ला, डॉ0 शुभी शुक्ला, डॉ0 निकेता शुक्ला ने माध्यमिक वर्ग की शिक्षा लखीमपुर खीरी के गोला गोकरण नाथ में स्थित सरस्वती विद्यालय निकेतन से प्राप्त की है। चिकित्सा उपाधि प्राप्त करने वाली तीनो बहनो ने कहा कि वह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गो के मरीजो की सेवा के लियें हमेशा तत्पर रहेगी। प्रदेश में पहली बार किसी डॉक्टर की तीनों पुत्रियों ने एक साथ उच्च शिक्षा ग्रहण कर बीएचएमएस की उपाधि हासिल की है। यह नगरबासियों के लिए नही वरन प्रदेश में गौरव की बात है। गरीब, असहाय लोगो का इलाज निशुल्क करने के लिये प्रसिद्वि हैं। कोविड-19 काल मे लाखों लोगों को निशुल्क दवा देकर उन्होने नई जिन्दगियां दी है। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ0 प्रदीप शुक्ला को कई बार सम्मानित किया जा चुका है। वही कई पुरस्कार भी मिल चुके है। आज पिता के पदचिन्हों पर चलकर डॉ0 प्रदीप शुक्ला की तीनों बेटियों ने अपने पिता के नाम में चार चांद लगा दिये है। और उस कहावत को भी तोड कर रख दिया कि बेटे ही घर, परिवार का नाम रोशन करते है। यदि बेटियों को उचित मार्गदर्शन, सही शिक्षा और माता-पिता का आर्शीबाद मिले तो बेटियों भी बेटों से कम नही है। डॉ0 प्रदीप शुक्ला की तीनों बेटियों को बीएनएम मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल सहरसा (बिहार) के डाक्टर डॉ0 एस के भारती द्वारा यह उपाधियां प्रदान की गई। बेटियों को उपाधि मिलने पर क्षेत्र के लोगों मे काफी खुशी है और बधाईयां देने वाले लोगो का उनके घर पर आना.जाना बराबर बना हुआ है।