अतीक अहमद ने UP में एंट्री

अतीक अहमद ने UP में एंट्री – पांच साल बाद वापस लौटा माफिया

प्रयागराज। अतीक अहमद को प्रयागराज में नैनी जेल में रखा जाएगा। अतीक की रात नैनी जेल में कटेगी। इसके बाद यहां से मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चार साल बाद अतीक अहमद यूपी पहुंचा है. गुजरात के साबरमती से अतीक को ला रही टीम झांसी पहुंच गई है। झांसी के रिजर्व पुलिसलाइन में थोड़ी देर के लिए काफिले को रोका गया है। यहां से फिर प्रयागराज के लिए रवाना किया जाएगा।

अतीक अहमद की बहन ने भाई के एनकाउंटर की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि वे गुजरात से ही अतीक को ला रही पुलिस की टीम के काफिले के पीछे आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके दूसरे भाई अशरफ अहमद को भी बरेली से प्रयागराज लाया जा रहा है।

अतीक के वकील ने दावा किया है कि पिछली सरकार के समय अतीक को उमेश पाल के अपहरण के फर्जी केस में फंसाया गया था। इसी पर फैसला आना है.अतीक के परिवार को एनकाउंटर का डर है, इसलिए हम सब उनके काफिले के साथ चल रहे हैं।

अतीक अहमद के परिवार को उसके एनकाउंटर का डर सता रहा है। यही वजह है कि अतीक अहमद की बहन साये की तरह गुजरात से यूपी पुलिस के काफिले के पीछे चल रही हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके भाई अतीक अहमद का एनकाउंटर हो सकता है।

अतीक अहमद की बहन ने बताया, भाई की तबीयत सही नहीं रहती है। सड़क के रास्ते यूपी लाने लायक उनकी तबीयत नहीं है। इसके बावजूद उन्हें सड़क रास्ते से लाया जा रहा है। बहन ने कहा, उनके भाई का एनकाउंटर हो सकता है, इसलिए वे गुजरात से ही उनके काफिले के पीछे चल रही हैं। उन्होंने कहा, उनके दूसरे भाई अशरफ अहमद को बरेली जेल से लाया जा रहा है, उनका भी एनकाउंटर किया जा सकता है।

उमेश पाल मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर अतीक अहमद को यूपी पुलिस गुजरात के अहमदाबाद से यूपी के प्रयागराज लेकर जा रही है। काफिला मध्य प्रदेश के के शिवपुरी से झांसी पहुंच चुका है। पुलिस के काफिले ने अब तक 13 घंटे यानी रविवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक 780 किमी का सफर तय कर लिया है। यूपी पुलिस अतीक को रविवार शाम को 6 बजे साबरमती जेल से लेकर निकली थी।

अतीक को प्रयागराज के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में 28 मार्च को पेश किया जाएगा। प्रयागराज लाने के दौरान अतीक एसटीएफ की वैन में करीब 1300 किलोमीटर का रास्ता तय करेगा। सफर 22 से 24 घंटे का है। पुलिस ने पहले रूट सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन बाद में पता चला कि अतीक को हिम्मतनगर-शामलाजी के रास्ते राजस्थान, मध्य प्रदेश होते हुए प्रयागराज के लिए ले जाया जा रहा है। काफिले की सुरक्षा के लिए दो वैन में करीब 30 हथियारबंद जवान मौजूद हैं।

More From Author

कोरोना के वायरस

यूपी में कोरोना विस्फोट – 38 स्कूली लड़कियां कोविड पॉजिटिव, मचा हड़कंप

बाहुबली अतीक अहमद

बाहुबली अतीक अहमद की वैन पलटने से बची, ब्रेक लगा और…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *