असद को सुपुर्द-ए-खाक

असद को सुपुर्द-ए-खाक किया गया, शूटर गुलाम भी दफनाया गया

प्रयागराज: अतीक के बेटे असद को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफना दिया गया है. असद के सुपुर्द-ए-खाक में पुलिस ने असद के 20-25 रिश्तेदारों को शामिल होने दिया, जिनमें नाना और मौसा शामिल हैं. बड़ी बात यह रही कि असद के दफन के वक्त ना तो उसके पिता अतीक अहमद पहुंचा और ना ही चाचा अशरफ.

जबकि दोनों इस समय प्रयागराज में ही पुलिस के कस्टडी रिमांड पर हैं. दोनों ने दफन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोर्ट में अर्जी भी लगाई थी. वहीं थोड़ी देर पहले तक दावा किया जा रहा है कि बेटे के दफन के वक्त शाइस्ता परवीन आ सकती है. इसके लिए पुलिस ने पूरे सुरक्षा इंतजाम भी किए थे. लेकिन अंतिम वक्त तो उसकी भी कोई खबर नहीं मिली है.

झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी मारे गए थे। दोनों के पास से विदेश निर्मित अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर को भागने में मदद करने की दोनों योजना बना रहे थे जिसे नाकाम कर दिया गया।

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उसका परिवार सवालों के घेरे में आ गया था। अतीक अहमद, जिनके खिलाफ पिछले 43 वर्षों में 100 से अधिक मामले दर्ज हैं, को इसी मामले में दोषी ठहराया गया है।

बहुजन समाज पार्टी के नेता राजू पाल की हत्या के एक प्रमुख गवाह उमेश पाल और उनके दो सशस्त्र सुरक्षा एस्कॉर्ट्स में से एक की 24 फरवरी को प्रयागराज के सुलेम सराय इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश और उनके बंदूकधारियों पर कई राउंड फायरिंग की गई और बम फेंके गए।

More From Author

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के भाषण के दौरान धमाका, सुरक्षित निकाला गया

देश कोरोना ने बढ़ाई टेंशन ! आज 10,753 नए मामले आए, एक्टिव मरीजों की संख्या 53,720 हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *