सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस

सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक, 8 घंटे तक ATS ने की पूछताछ

लखनऊ : सरहद पार से आई सीमा हैदर और नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा की लव स्टोरी रोजाना नए नए ट्विस्ट ला रही है। हालांकि यहां सरहद महिला ने पार की है। प्यार में दीवानी सीमा अपने बच्चों के साथ भारत पहुंच गई। अब सीमा जरूर सचिन से सच्चे प्यार का दावा कर रही है। लेकिन दोनों ही मुल्कों में सीमा हैदर की खूब आलोचना हो रही है।

भारत में सीमा को पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप लग रहे हैं, वहीं पाकिस्तान के लोग सीमा के इस कदम पर उसे कोस रहे हैं। यूपी एटीएस भी सीमा हैदर से पूछताछ कर रही है। वहीं इसी बीच पाकिस्तान से सीमा हैदर को लेकर एक बड़ी खबर आई है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने सीमा हैदर के जासूस होने के आरोपों पर बयान दिया है।

यह है मामला
पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर की इंटरनेट मीडिया के जरिए नोएडा निवासी सचिन से दोस्ती हुई थी। पबजी गेम खेलने के दौरान हुई दोस्ती के बाद दोनों की जान-पहचान बढ़ी और उनके बीच प्यार हो गया। सीमा पाकिस्तान से दुबई गई और फिर नेपाल आई, जहां उसने सचिन से शादी की थी। सीमा के चार बच्चे हैं। सीमा का पति गुलाम हैदर दुबई में नौकरी करता है। पांचवीं तक पढ़ी सीमा कराची से बच्चों को लेकर नेपाल आई और वहां से नोएडा तक आ पहुंची।

फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने का प्रयास
सीमा के आईएसआई एजेंट होने का संदेह है। यही वजह है कि उसकी गतिविधियों व करीबियों की गहनता से जांच की जा रही है। नेपाल से आने के बाद सचिन ने सीमा से शादी के तथ्यों को छिपाकर नोएडा में अपने घर के पास किराये का मकान लिया था। जहां सीमा और उसके बच्चों को रखा था। एक वकील के माध्यम से सीमा का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने का प्रयास भी किया था।

More From Author

मोदी सरनेम केस: सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की राहुल गांधी की याचिका

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बदले धरना प्रदर्शन के नियम, अब पहले लेने होगी अनुमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *