सीएम योगी आदित्यनाथ का मंदिर

5.4 फीट ऊंची प्रतिमा-101 फीट ऊंचाई, अयोध्या में बनेगा सीएम योगी आदित्यनाथ का मंदिर

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में 101 फीट ऊंचा मंदिर बनेगा। मंदिर में योगी आदित्यनाथ की 5.4 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी। राम जन्मभूमि मंदिर के प्रधान पुजारी सत्येंद्र दास 24 फरवरी को भूमि पूजन करेंगे। इसमें हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास और अयोध्या के कई संत शामिल होंगे।

योगी के प्रशंसक प्रभाकर मौर्य मंदिर का निर्माण कराएंगे। प्रभाकर इससे पहले भी राम जन्मभूमि से 15 किलोमीटर दूर स्थित मौर्या का पुरवा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनाया था, जो विवादों में भी रहा।

श्री रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास बताते है कि ये आस्था है और प्रभाकर मौर्य सीएम योगी के परम भक्त हैं, जो उनका भव्य मंदिर बनवाने जा रहे हैं। उन्होंने भूमि पूजन के लिए हमें आमंत्रित किया है।

101 फीट ऊंचा होगा मंदिर

प्रभाकर मौर्य ने बताया कि यह मंदिर 101 फीट ऊंचा होगा। मंदिर की जो लंबाई और चौड़ाई होगी वह 50×50 की होगी। मंदिर करीब 4 करोड़ की लागत से बनेगा। प्रभाकर ने बताया कि यूट्यूब चैनल से होने वाली कमाई और और कई मुस्लिम संगठन के लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यह मंदिर अयोध्या के कल्याण भदरसा गांव के मजरे मौर्य के पुरवा में बनेगा।

पीएम मोदी को भी निमंत्रण पत्र भेजा

प्रभाकर मौर्य ने बताया कि मंदिर बनाने के लिए 24 फरवरी को भूमि पूजन किया जाएगा। पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है। इसके साथ ही अयोध्या के कई वरिष्ठ संतों को भूमि पूजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया गया है। इस मंदिर को बनाने में लगभग 5 साल का समय लगेगा।

कौन है प्रभाकर मौर्या

प्रभाकर मौर्य एक यूट्यूबर हैं और योगी के समर्थन में अब तक 600 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। इससे पहले सितंबर 2022 में प्रभाकर गांव में योगी का मंदिर बनाकर पूजा करते सुर्खियों में आए थे। मंदिर को लेकर विवाद भी शुरू हो गया था।

चाचा की शिकायत के बाद मंदिर की पैमाइस कराई गई तो पता चला का मंदिर जिस भूमि पर है वह भूमि आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की है। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने योगी की मूर्ति को अपने साथ उठा ले गई थी।

More From Author

SP MLA Vijma Yadav

सपा विधायक को कोर्ट ने सुनाई डेढ साल की सजा, 21 वर्ष पूर्व पुलिस टीम पर हमले का मामला

आयुष्‍मान भारत डिजिटल मिशन के स्‍कैन और शेयर सेवा से ओ पी डी में पांच लाख से अधिक रोगियों का पंजीकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *