आईपीएस अधिकारी पर SI की पत्नी का यौन उत्पीड़न का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के आईपीएस अफसर और वर्तमान में आईजी रैंक पर पदस्थ अधिकारी रतनलाल डांगी पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि अधिकारी बीते सात सालों से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करते आ रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। बिलासपुर में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने आला अधिकारियों को दिए पत्र में आरोप लगाया कि आईजी रतनलाल डांगी ने सात वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने कहा कि जब उसने अधिकारी से दूरी बनाने की कोशिश की, तो उस पर धमकियों और दबाव के जरिए संबंध बनाए रखने को मजबूर किया गया।

More From Author

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष कावड़िया ने की सौजन्य भेंट

सालों की बचत से किसान ने खरीदी स्कूटी, 40 हजार सिक्कों से किया पेमेंट तो हैरान रह गया शो-रूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *