गोवा के लिए साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन

रायपुर। विमानों की अनिश्चितता के बीच रेलवे गोवा के लिए साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 20 दिसंबर से बिलासपुर-मडगांव-बिलासपुर के बीच चार फेरे के लिए चलेगी। इस गाड़ी में पर्याप्त संख्या में सीटें उपलब्ध हैं। गाड़ी संख्या 08241 बिलासपुर-मडगांव शीतकालीन स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से दिनांक 20, 27 दिसंबर, तीन और 10 जनवरी को प्रत्येक शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 08242 मडगांव-बिलासपुर ट्रेन मडगांव से 22, 29 दिसंबर तथा पांच और 12 जनवरी को प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

More From Author

कंजूसी से नाराज खलासी ने बस में लगाई आग

मां को मोर्चरी में पहुंचा घर सूचना देने जा रहे बेटे और दोस्त की सड़क हादसे में मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *