बिलखते परिजन, हर आंख में आंसू…

रायपुर: बीजापुर नक्सली हमले के अगले दिन मंगलवार को शहीदों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। शहीद ड्राइवर तुलेश्वर राणा का पार्थिव शरीर गृह गांव तोकापाल ब्लॉक के आरापुर लाया गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच, दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाईन में सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली में आईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को अंतिम सलामी दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, विधायक बीजापुर विक्रम मण्डावी सहित पुलिस एवं सीआरपीएफ के अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय सहित उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान बामन सोढ़ी के पार्थिव शरीर को कांधा देकर गृह ग्राम के लिए रवाना किया।

More From Author

लैब असिस्टेंट की भर्ती में बड़ी संख्या में युवाओं को शून्य अंक मिले

जजों को 28 फरवरी तक देना होगा चल-अचल संपत्ति का ब्योरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *