bank holidays

Bank Holiday: छुट्टियों से भरा है मई महीना, टोटल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने मई महीने के लिए बैंक की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। मई 2023 में देशभर के अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कुल 12 दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक हमेशा की तरह दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश के अलावा मई में कई अन्य छुट्टियों के कारण विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा 6 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों को देखते हुए भी बैंक छुट्टियां दी जाती है।

ऐसे में लोग छुट्टियों की जानकारी लेकर पहले ही बैंक से जुड़ा अपना काम निपटा सकते हैं। ऐसे में अगर आपका मई में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको इस महीने पड़ने वाली बैंक की छुटि्टयों का पता होना चाहिए। RBI के मुताबिक इस महीने में देशभर में बैंक 12 दिन बंद रहने वाले हैं। बता दें कि 1 मई को महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे। शिमला में 20 से 22 मई तक लगातार 3 दिन बैंकों में काम काज नहीं होगा। 20 मई को दूसरा शनिवार और 21 मई को रविवार है। इसके अलावा 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर भी बैंक बंद रहेंगे।

तारीख  
बंद रहने का कारण
कहां बंद रहेंगे
1  मई महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस                                                 बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर,पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम
2  मई नगर निगम चुनाव शिमला
5  मई बुद्ध पूर्णिमा अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर
7  मई रविवार सभी जगह
9  मई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती कोलकाता
13  मई दूसरा शनिवार सभी जगह
14  मई रविवार सभी जगह
16  मई स्टेट डे गंगटोक
20  मई चौथा शनिवार सभी जगह
21  मई रविवार सभी जगह
22  मई महाराणा प्रताप जयंती शिमला
28  मई रविवार सभी जगह

 

अगर बैंक हॉलिडे के दिन आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं। तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप UPI भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।  बैंक आम लोगों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। आजकल इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के कारण लोगों के ज्यादातर काम घर बैठे ही हो जाते हैं, लेकिन बड़े अमाउंट का कैश विड्रॉल करने के लिए, डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम के लिए बैंक की जरूरत पड़ती है।  (

 

More From Author

भूकंप के झटके

सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता..

पूर्वांचल एक्सप्रेस

पूर्वांचल एक्सप्रेस में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बोलेरो, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *