1000 व्यूज के लिए यूट्यूब आपको कितना भुगतान करता है? यहां समझिए

एक जमाना था जब व्यक्ति दिन रात मेहनत करता था और पैसे बहुत ही कम कमा पाता था. लेकिन आज जमाना कुछ और ही है. आज लोग घर बैठे स्मार्ट तरीके से ज्यादा पैसा कमा रहे हैं, जैसे की YouTube. यूट्यूब, जिस पर लोग खाली समय में अपनी रूचि के अनुसार वीडियो देखते हैं. वहीं कुछ लोग इससे अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं. यूट्यूब के आने के बाद अब कोई भी घर बैठे अपने कंटेंट के जरिए पैसे कमा सकता है. कई यूट्यूबर्स तो ऐसे हैं जिन्हें यूट्यूब ने एक प्लेटफार्म प्रदान किया है.

YouTube कमाई का एक बड़ा जरिया बन चुका है, लेकिन अभी भी लोगों का सवाल है कि इससे कितनी कमाई होती होगी. तो हम बता दें कि यूट्यूब अलग अलग क्रिएटर्स को अलग पेमेंट करता है. ये पेमेंट उनके कंटेंट की क्वालिटी, कैटेगरी और उस पर आने वाले व्यूज पर निर्भर करती है. आइए जानते हैं YouTube से लोगों की कितनी कमाई होती है और कैसे पैसे कमा सकते हैं.

1000 व्यूज पर मिलते हैं कितने रुपये
देखिए यूट्यूब से आपकी कमाई कितनी होगी ये बात आपको कोई भी नहीं बता पाएगा क्योकि ये पूरा खेल व्यूज और वीडियो पर चलने वाले Ads पर निर्भर करता है. कई जगह दावा किया जाता है कि यूट्यूब 1,000 व्यूज में 1,500 रुपये देता है. कई जगह 1,000 बताया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है. देखिए ये बात सच है कि आपकी कमाई व्यूज से ही होती है लेकिन इसमें अहम रोल Ads का रहता है.

यूट्यूब क्रिएटर्स से Ads का रेवेन्यू शेयर करता है शेयर
यूट्यूब क्रिएटर्स से उनके कंटेंट पर आने वाले Ads का रेवेन्यू शेयर करता है. ये रेवेन्यू शेयर अलग अलग क्रिएटर्स के लिए अलग अलग हो सकता है. दरअसल, YouTube से मिलने वाले पैसे कंटेंट कैटेगरी, रीजन और कई दूसरे पहलू पर निर्भर करते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कंटेंट क्रिएटर्स Ads रेवेन्यू का 55 परसेंट तक हिस्सा कमा सकते हैं.

 

More From Author

CM योगी आज करेंगे सचिवालय प्रशासन विभाग की समीक्षा

Torrential rain

सुबह से ही मूसलाधार बारिश, यूपी-बिहार समेत इन राज्‍यों के लिए अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *