Bank Holidays

10 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, बचे हुए काम फटाफट निपटा लीजिए

Bank Holidays : हर महीने बैंकों की कुछ छुट्टियां होती हैं। अगला महीना फरवरी का होगा। फरवरी का यह महीना 28 दिन का होनेवाला है। फरवरी महीने में शनिवार और रविवार की छुट्टी के अलावा महाशिवरात्रि सहित कई मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में इन छुट्टियों की जानकारी जरूरी है।

Bank Holidays : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)https://www.rbi.org.in/ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध फरवरी महीने की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट पर गौर करें तो फरवरी 2023 में अलग-अलग राज्यों में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को इन बैंक छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन सेवाओं से ही अपना काम चलाना पड़ेगा। देखें फरवरी महीने में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट.

फरवरी 2023 में बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays )

05 फरवरी रविवार देशभर में
11 फरवरी दूसरे शनिवार देशभर में
12 फरवरी रविवार देशभर में
15 फरवरी लुई नगाई नी हैदराबाद, तेलंगाना
18 फरवरी महाशिवरात्रि रायपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला, तिरुवनंतपुरम, अहमदाबाद, बेलापुर
19 फरवरी रविवार देशभर में
20 फरवरी स्टेट डे आइजॉल, मिजोरम
21 फरवरी लोसार गंगटोक, सिक्किम
25 फरवरी चौथा शनिवार देशभर में
26 फरवरी रविवार देशभर में

 

More From Author

2024 में नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री , रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी

पानी के लिए तरस रही दिल्ली, सीएम केजरीवाल ने केंद्र से पानी देने का किया आग्रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *