Gold Silver Price: खुशखबरी, और सस्ता हुआ सोना, भाव सुनकर हो जाएंगे खुश

Gold Silver Price: सोना खरीदने वालों के लिए आज भी सस्ती Gold ज्वैलरी (Gold Price) खरीदने का अच्छा मौका है. लगातार सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. कल भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी. वहीं, चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी गिरावट देखने को मिल रही है. आज चांदी 63,000 के करीब कारोबार कर रही है. कल भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी. आइए चेक करें आज 10 ग्राम गोल्ड का क्या भाव है-

3500 रुपये सस्ता हुआ Gold

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर Gold का भाव आज 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया है. बता दें 2 फरवरी 2023 को सोने का भाव अपने रिकॉर्ड हाई पर था. इस दिन Gold का भाव 58,882 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया था. इस हिसाब से Gold 3522 रुपये सस्ता हो गया है.

चांदी भी हुई सस्ती

MCX पर चांदी 0.45 फीसदी फिसलकर 63,636 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर है. सोमवार को भी चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी.

ग्लोबल मार्केट में क्या है भाव?

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां पर भी Gold का भाव फिसला है. यहां पर गोल्ड का भाव 1806.50 डॉलर प्रति ओंस के लेवल पर है. वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 1,824.90 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है. इसके अलावा सिल्वर 20.75 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है.

Gold खरीदने से पहले रखें ध्यान

अगर आप भी मार्केट में Gold की खरीदारी करने जा रहे हैं तो हॉलमार्क देखकर ही गोल्ड की खरीदारी करें. सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.

यहां चेक करें रेट्स

आप Gold की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.

 

More From Author

(India Energy Week

हम सुशासन पर जितना जोर देंगे, अंतिम छोर तक पहुंचने का हमारा लक्ष्य उतनी ही आसानी से पूरा होगा – PM मोदी

अधिवेशन के इस फोटो पर PM का तंज, बोलें, सब जानते हैं रिमोट कंट्रोल किसके पास है, खरगे का अपमान दुखद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *