Billionaires List : अमीरों की लिस्ट में 25वें नंबर पर खिसके गौतम अडानी

Billionaires List : पोर्ट्स से पावर तक के कारोबार से जुड़े अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी की संपत्ति 50 बिलियन डॉलर से नीचे आ गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के सोमवार 20 फरवरी के आंकड़ों के अनुसार गौतम अडानी की संपत्ति 49.1 बिलियन डॉलर है और वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 25वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, दूसरी ओर फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार गौतम अडानी 47.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 25वें नंबर पर हैं।

मुकेश अंबानी के बीच की संपत्ति भी काम होती जा रही

गौतम अडानी और रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बीच की संपत्ति का गैप भी बढ़ता जा रहा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी वैश्विक अमीरों की सूची में 11 वें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 83.6 बिलियन डॉलर है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार हालांकि अंबानी 8 वें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 86 बिलियन डॉलर है।

अडानी समूह के शेयरों अडानी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस, अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों को अपने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर हासिल करने के लिए संबंधित 410 प्रतिशत वृद्धि की आवश्यकता है। बीएसई पर सोमवार को अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 606.45 पर कारोबार कर रहा था, जबकि अडानी टोटल गैस का शेयर 925.10 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर सोमवार को बीएसई पर शुरुआती कारोबार में क्रमशः 873.90 और 1,623.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहे हैं।

More From Author

यूपी विधानसभा के बजट सत्र

UP Budget Session2023 : बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, सदन में लगे ‘राज्यपाल गो बैक के नारे

जघन्य! बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति और सास की नृशंस हत्या के बाद उनके शव के टुकड़े फ्रिज में रख दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *