LPG Price Today : महंगाई का झटका,कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ महंगा

LPG Price Today : मंगलवार को लोगों को महंगाई का झटका लगा है। ऑयल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि यह बढ़ोतरी 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑयल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपए की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1773 रुपए से बढ़कर 1780 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है।

बता दें कि ऑयल कंपनियों की तरफ से पिछले चार महीने से लगातार कटौती की जा रही थी। अब सिलेंडर के दाम में चार महीने बाद 7 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। मालूम हो हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों की तरफ से गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया जाता है, लेकिन इस बार यह बदलाव 4 जुलाई को हुआ है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1,937 रुपये से बढ़कर 1,944 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1,875.50 रुपये से बढ़कर 1,882.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। (दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई) दिल्ली में जुलाई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। वहीं मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1102.50 रुपये है। वहीं चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1118.50 रुपये है। जबकि कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1129 रुपये है। बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

More From Author

4 JULAY 23

अमेरिका में भारतीय दूतावास पर खालिस्तानियों का आतंक! भारतीय दूतावास में लगाई आग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *