Go First Crisis

Go First Crisis : दिवालिया होने के कगार पर गो फर्स्ट , जानिए पूरा मामला…

Go First Crisis : देश में एक और एयरलाइंस कंपनी दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई है. दरअसल, वाडिया ग्रुप की एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने मंगलवार को एनसीएलटी (NCLT) में वॉलंटरी इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग के लिए आवेदन दे दिया है. वहीं इस बीच Go First की सभी उड़ानें कल और परसों यानी 3 और 4 मई 2023 को रद्द कर दी गई हैं.

गो-फर्स्ट एयरलाइंस ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को इस फैसले की जानकारी दी है. ऐसे में जिन हवाई यात्रियों ने इन दो दिनों के लिए कंपनी का टिकट बुक कराया है, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. Go First Crisis

वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार संकटग्रस्त गो फर्स्ट एयरलाइन की हरसंभव मदद कर रही है. उन्होंने कहा, ‘गो फर्स्ट को सरकार हर संभव सहायता कर रही है, और पूरी घटना पर नजर बनी हुई है.’ रिपोर्ट के मुताबिक, Go First एयरलाइंस लंबे समय से आर्थिक परेशानी का सामना कर रहा है. ऐसे में तेल कंपनियों के बकाया का भुगतान न कर पाने के कारण एयरलाइंस ने ये बड़ा फैसला किया है. पूरे मामले पर नजर डालें तो वित्तीय संकट से घिरी एयरलाइन कंपनी के लिए इंजन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी ट एंड व्हिटनी सप्लाई बंद कर दी है

नकदी न होने के कारण वो तेल कंपनियों के बकाए का भुगतान करने में भी सक्षम नहीं है, जिसकी वजह से कंपनियों ने एयरलाइंस को तेल देने से इनकार कर दिया है. इन हालातों के बीच गो फर्स्ट ने 3 और 4 मई को अपनी सभी उड़ानों को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया . Go First Crisis

More From Author

योगासनों से अस्थमा

Yoga Tips: योगासनों से अस्थमा के लक्षणों को ठीक करने में मदद मिल सकती है…

ओडिशा पर मंडरा रहा है खतरनाक चक्रवात का खतरा, अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *