Amul Milk Price

Amul Milk Price :  अमूल दूध अब प्रति लीटर 3 रुपए महंगा , नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू

नई दिल्ली। Amul Milk Price Hike: गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। नए दर लागू होने के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपए प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपए प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपए प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपये प्रति लीटर होगी।

बता दें कि अमूल ने पिछले साल अक्टूबर में कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कंपनी की ओर से कहा गया था कि कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। वहीं, दिसंबर में मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

 

More From Author

FCI ने ई-नीलामी

E-auction of wheat: FCI ने ई-नीलामी के पहले दिन होलसेल कंज्यूमर्स को 8.88 लाख टन गेहूं बेचा

एयर इंडिया के इंजन में लगी आग, वापस अबू धाबी हवाई अड्डे लौटी फ्लाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *