Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल दिन- शुक्रवार, कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2080, वीर निर्वाण संवत 2548, माह- ज्येष्ठ, तिथि- शुक्ल पक्ष सप्तमी (7)। शुक्रवार का दिन माँ संतोषी माता को को समर्पित है। इस दिन माँ संतोषी की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।
Aaj Ka Rashifal
1 मेष राशि (Aries) : परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। आप अपने मिलनसार और नेक व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा।
3 मिथुन राशि (Gemini) : व्यापार में लाभ की उम्मीद है. नौकरीपेशा जातकों और छात्रों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है।
4 कर्क राशि (Cancer) : खर्च पर अंकुश रखें। परिचित, किसी नजदीकी संबंधी अथवा मित्र से मुलाकात आपको प्रफुल्लित करेगी। कोशिश करें कि आज अधिकतर काम दिन के प्रथम पक्ष में संपन्न हो जाए। घर परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन मन को आत्मविभोर कर देगा। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आपको उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी।
5 सिंह राशि (Leo) : सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा, परंतु महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकेगा। व्यापार में लाभ की उम्मीद है। राजनीतिक क्षेत्र में आज सिंह राशि वालों को उम्मीद से बढ़कर सफलता मिलेगी। संतान के प्रति अपने दायित्व की पूर्ति भी आज करेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ काम पूरा होगा।
7 तुला राशि (Libra) : आज मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे, आपकी बातचीत की शैली आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। मित्रों के साथ भरपूर समय व्यतीत होगा।
8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
9 धनु राशि (Sagittarius) : आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी। नौकर या कनिष्ठ वर्ग तथा भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। निर्णय आपके पक्ष आएंगे। प्रयास सफल होंगे। किसी भी नए कार्य को करने के लिए उचित समय है। समय का भरपूर सदुपयोग करना चाहिए। भविष्य उपयोगी सिद्ध होगा। व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। प्रसन्नता पूर्ण वातावरण का लाभ लेंगे।
10 मकर राशि (Capricorn) : संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की हो सकती है।
11 कुंभ राशि (Aquarius) : जनप्रतिनिधि राजनेता एवं जनसंपर्क या सेवा कार्य सेजुड़े वर्ग के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो, तो आपको उसमें पुराने गिले-शिकवे भूल कर नई शुरुआत करने का समय हैं। विद्यार्थियों को करियर संबंधित परीक्षा की तैयारियों के लिए समय देने की जरुरत हैं। तरक्की जरूर मिलेगी। परिवार में आज किसी मांगलिक आयोजन के होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
12 मीन राशि (Pisces) : आपको प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। आज कुछ कारणों से इस राशि के लोगों को छोटी-बड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल है। सायंकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी आज आपको मिलने की संभावना है। (Horoscope 26 May 2023)