राशिफल

Horoscope 17 April 2023: मकर राशि वालों को मिलेगा पिता का साथ, जानिए क्या कहती है आपकी राशि…

Horoscope 17 April 2023 : आज का राशिफल दिन- सोमवार। माह- बैसाख, तिथि- कृष्ण पक्ष द्वादशी (12)। कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2080, वीर निर्वाण संवत 2548। सोमवार का दिन भगवान महादेव को समर्पित है। इस दिन भगवान महादेव की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।

Horoscope 17 April 2023

मेष राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार में अशांति रहेगी। मन परेशान हो सकता है।

वृष राशि-  पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार पर ध्यान दें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आत्‍मविश्‍वास में कमी आएगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगी। सुखद समचार म‍िलेगा।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

कर्क राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार की समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। मन अशांत रहेगा। मीठे खानपान में दिलचस्‍पी बढ़ेगी। जमीन-जायदाद से लाभ होगा।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। खानपान के प्रति सचेत रहें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। धार्म‍िक आयोजन में ह‍िस्‍सा ले सकते हैं।

कन्या राशि-  मन अशान्त हो सकता है। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि हो सकती हे। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

तुला राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान बदल सकता है। आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंति‍त रहेंगे।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आय वृद्धि के साधन विकसित होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान पर जाना हो सकता है।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्‍थिति से परेशान हो सकते हैं।

मकर राशि- बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखने के प्रयास करें। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। पिता का साथ रहेगा। सेहत का ध्‍यान रखें। क्षणे रुष्‍टा-क्षणे तुष्टा की मन स्‍थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ राशि-  आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्थान परिवर्तन सम्भव है। मित्रों का सहयोग रहेगा। घर-पर‍िवार में धार्म‍िक कार्य होंगे। लंबे समय से रुके हुए काम बनने की उम्‍मीद है।

मीन राशि- मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन के रख-रखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। शिक्षा में सुधार होगा। आत्‍मविश्‍वास में कमी आएगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। लाभ के अवसर मि‍लेंगे।

 

More From Author

AMAR PRABHAT 17 APR 23

Atiq Ahmed Shot Dead

अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीनों आरोपियों को 14 दिन की जेल, हमलावरों की कुंडली आई सामने, ये है इनका क्रिमिनल रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *