राशिफल

Aaj Ka Rashifal : मंगलवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल दिन- मंगलवार, कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2080, वीर निर्वाण संवत 2548, माह- ज्येष्ठ, तिथि- कृष्ण पक्ष द्वादशी (12)। मंगलवार का दिन भगवान संकटमोचन हनुमान को समर्पित है। इस दिन भगवान संकटमोचन हनुमान की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।

Aaj Ka Rashifal

1 मेष राशि (Aries) : कार्यों में सफलता के लिए विशेष प्रयास करना पड़ेगा। आज के दिन मानसिक व शारीरिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। कार्य करने को लेकर दिमाग में नये-नये आइडिया आएंगे। इन आइडिया को भुनाना होगा, जो आपके कार्य को सरल बनाएँगे और सीनियर से प्रशंसा भी दिलावाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है कोई बहुत बड़ा बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।

2 वृष राशि (Taurus) : मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

3 मिथुन राशि (Gemini) : व्यापार में लाभ की उम्मीद है. नौकरीपेशा जातकों और छात्रों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है।

4 कर्क राशि (Cancer) : खर्च पर अंकुश रखें। परिचित, किसी नजदीकी संबंधी अथवा मित्र से मुलाकात आपको प्रफुल्लित करेगी। कोशिश करें कि आज अधिकतर काम दिन के प्रथम पक्ष में संपन्न हो जाए। घर परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन मन को आत्मविभोर कर देगा। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आपको उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी।

5 सिंह राशि (Leo) : सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा, परंतु महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकेगा। व्यापार में लाभ की उम्मीद है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया पदभार मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के जन्मदिन आदि का जश्न हो सकता है।

6 कन्या राशि (Virgo) : कार्य की अधिकता रहेगी। परचित से मिलना होगा। मित्रों से संपर्क उपयोगी सिद्ध हो सकता है। आज का दिन आपके लिए शुभ है और सांसारिक सुख भोग के साधनों में खर्च की अधिकता रहेगी। स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। आप में से कुछ नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं।

7 तुला राशि (Libra) : सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा, परंतु महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकेगा। आज मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। आज से आप नयी जीवनशैली की शुरुआत करेंगे जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे। कर्मक्षेत्र में अपनी सारी ऊर्जा कार्य को बढ़ाने में लगाना होगा, साथ ही कार्य पूर्ण होने पर आपको लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। कपड़ों के बिजनेस में धन-लाभ की आशा रहेगी, इसके लिए आपको ग्राहकों से मेलजोल बढ़ाना होगा।

8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

9 धनु राशि (Sagittarius) : आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी। नौकर या कनिष्ठ वर्ग तथा भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। निर्णय आपके पक्ष आएंगे। प्रयास सफल होंगे। किसी भी नए कार्य को करने के लिए उचित समय है। समय का भरपूर सदुपयोग करना चाहिए। भविष्य उपयोगी सिद्ध होगा। व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। प्रसन्नता पूर्ण वातावरण का लाभ लेंगे।

10 मकर राशि (Capricorn) : संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है।

11 कुंभ राशि (Aquarius) : जनप्रतिनिधि राजनेता एवं जनसंपर्क या सेवा कार्य सेजुड़े वर्ग के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो, तो आपको उसमें पुराने गिले-शिकवे भूल कर नई शुरुआत करने का समय हैं। विद्यार्थियों को करियर संबंधित परीक्षा की तैयारियों के लिए समय देने की जरुरत हैं। तरक्की जरूर मिलेगी। परिवार में आज किसी मांगलिक आयोजन के होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

12 मीन राशि (Pisces) : संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यदि आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने जा रहे हैं तो वह भी आपके लिए परेशानी भरा रहेगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको नकारात्मक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो सकती है। Aaj Ka Rashifal

 

 

More From Author

AMAR PRABHAT 16 MAY 23

Wholesale Price Index (WPI

थोक महंगाई दर 34 महीने के निचले स्तर पर , अप्रैल में घटकर -0.92 फीसदी पर आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *