Today Horoscope: सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज यानी गुरुवार का दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।
Horoscope 13 April 2023
मेष राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मन में निराशा के भाव हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आत्मसंयत रहें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भाइयों के साथ किसी नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं।
वृष राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में कुछ सुधार की आशा कर सकते हैं।
कर्क राशि- संयत रहें। मन परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। मित्र से वस्त्र उपहार मिलने के भी योग हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि- व्यर्थ के झगड़ों से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं।
कन्या राशि- धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
तुला राशि- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। बातचीत में संयत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार से आय में सुधार होगा। बहन-भाइयों का सहयोग मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पिता के स्वास्थ्य के प्रति रहेगन सचेत। कारोबार में परेशानी आ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाहन सुख का विस्तार होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें।
मकर राशि- आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कला या संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत बनेंगे।
कुंभ राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा।
मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु रहन-सहन कष्टमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। Today Horoscope