राशिफल

Horoscope 5 July 2023: इन राशि वालों के कारोबार में आ सकती हैं कठिनाइयां, पढ़े अपना राशिफल

Horoscope 5 July 2023: आज का राशिफल , दिन- बुधवार, कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2080, वीर निर्वाण संवत 2548, माह- श्रावण (सावन), तिथि- कृष्ण पक्ष द्वादशी (2)। बुधवार का दिन भगवान गणेश को को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।

Horoscope 5 July 2023

मेष- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। संयत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृष- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क-मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है।

मिथुन- मन अशांत रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक और लाभ में कमी आ सकती है।

सिंह- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लेकिन परिवार के स्वास्थ्य को लेकर परेशान भी हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। पिता का साथ मिलेगा।

कन्या- मन परेशान रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

तुला- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

वृश्चिक-पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। अध्ययन के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

मकर- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाई आ सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है।

कुंभ-आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व झगड़ों आदि से बचें। किसी संपत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन- मन परेशान हो सकता है। माता का सान्निध्य मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

More From Author

आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले शख्स पर तलवार लटक रही , CM ने दिए NSA लगाने का निर्देश

क्या पेशाबकांड के आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर, गृह मंत्री ने दिया दो टूक जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *