7 दिनों में CAA लागू हो जाएगा, बंगाल में बोले केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 7 दिनों में बंगाल ही नहीं पूरे देश में CAA लागू हो जाएगा. ठाकुर ने कहा कि मैं यह गारंटी मंच से दे रहा हूं. बता दें कि पिछले दिनों अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि सीएए देश का कानून है और इसे यहां लागू होने से कोई नहीं रोक सकता.

अमित शाह ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर सीएए को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया था. अमित शाह ने कहा था कि ममता दीदी आप लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती है लेकिन मैं आपको बता दूं सीएए बंगाल समेत पूरे देश में लागू होगा. यह हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता है.

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में सीएए का कानून लागू हो जाएगा. ऐसे में इसे लेकर सियासत तेज हो गई है। कुछ दिनों पहले ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि वे लोगों को विभाजित करना चाहते हैं. पहले नागरिकता कार्ड जिला मजिस्ट्रटों की जिम्मेदारी थी। अब इसके जरिए भाजपा के लोग राजनीति करना चाहते हैं.

More From Author

NCRB: छह साल में 96 फीसदी बढ़े बच्चों से दुष्कर्म के मामले

CM हेमंत सोरेन के घर पहुंची ED की टीम, दिल्ली पुलिस भी मौजूद, गिरफ्तारी की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *