प्रदेशवासी शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

लखनऊ । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेशवासी शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें । योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देने के साथ ही सभी से शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लेने की अपील की । उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही सभी के लिए एक कर्तव्य भी करार दिया।

अपने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री योगी ने लिखा, “सभी सम्मानित मतदातागणों एवं प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की हार्दिक बधाई, पहली बार मतदाता बने सभी युवा साथियों का अभिनंदन। मतदान हमारा कर्तव्य होने के साथ ही अधिकार भी है। आइए, अपने लोकतंत्र को और अधिक सहभागी व मजबूत बनाने हेतु शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें।”

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर नए मतदाताओं को लेकर की गई अपील को आगे बढ़ाते हुए सभी से नवमतदाता सम्मेलन से जुड़ने का आग्रह किया।

More From Author

इंग्लैंड की पारी 246 रन पर सिमटी, जडेजा-अश्विन ने छुआ 500 का आंकड़ा, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मेरठ : प्रेमिका के घर मिली प्रेमी की लाश, युवक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *