अयोध्या में इतिहास रचा जा चुका है. रामलला टेंट से भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज की उपस्थिति में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न हो चुका है.
इस दौरान गर्भ गृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में यह अनुष्ठान पुरा हुआ है. इसके बाद पीएम मोदी ने देश में दिवाली जैसा पर्व मनाने का आह्वान किया. इसके बाद पीएम हाउस में राम ज्योति जलाई. इसके साथ ही पूरे देश में दीपोत्सव मनाया जा रहा है.
असल में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं. इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें. इसके बाद पीएम ने खुद इसकी शुरुआत कर दी है.