सीएम योगी भड़के लापरवाही करने वाले दर्जनों अधिकारियों का रोका पेमेंट

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तेवर के लिए शुरुआत से जाने जाते हैं। ऐसे में उनके प्रदेश के कुछ अधिकारियों पर एक बार गाज गिरी है। दरअसल राजस्व आयुक्त ने बीते दिन जौनपुर में 10 वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों में संतोषजनक कार्य न होने एवं कार्य में शिथिलता के साथ लापरवाही पर एक दर्जन अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है।

इसके साथ ही सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सोनभद्र में चकबंदी कार्य के पर्यवेक्षण में लापरवाही पर अपर जिलाधिकारी, उप संचालक चकबन्दी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप चकबंदी के लंबित मामलों के निस्तारण में युद्धस्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

 

More From Author

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी के बाद अलर्ट पर एयर इंडिया, एयरपोर्ट पर विजिटर एंट्री बैन

जेल से सरकार चला सकते हैं केजरीवाल, जनमत संग्रह कराएगी AAP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *