केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोना बन गया पीतल? CM से की SIT जांच की मांग

केदारनाथ मंदिर में लगे सोने को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। केदारनाथ धाम के गर्भगृह में पिछले साल 23 किलो से ज्यादा सोने की परत चढ़ाई गई थी, लेकिन कुछ समय बाद यह बात सामने आईं कि गर्भगृह में से सोना गायब है, वहां पीतल की परत चढ़ी हुई है। इसको लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है।

अभी राहुल गांधी भी केदारनाथ के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। ऐसे में उम्मीद है कि राहुल केदारनाथ के सोने का मुद्दा जरूर उठाएंगे। इस बीच, बद्री केदार मंदिर समिति के सदस्यों ने सीएम धामी को पत्र भेजकर पीतल बने सोने की जांच कराने की मांग उठाई है। मंदिर समिति के तमाम सदस्यों ने मुख्यमंत्री धामी को जो पत्र लिखा है, उसमें कहा है कि मौजूदा समय में केदारनाथ और बद्रीनाथ को लेकर भ्रष्टाचार और अनिमितता की खबरों से न केवल बद्रीनाथ केदारनाथ की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि राज्य सरकार की छवि पर भी बट्टा लग रहा है। ऐसे में मौजूदा समय में इस पूरे मामले की एसआईटी जांच करवाना बेहद जरूरी है।

सोने के मुद्दे को लेकर अब तक सभी खामोश हैं, लेकिन मंदिर समिति के सदस्यों, पुजारी और मंदिर से जुड़े लोगों से बार-बार सवाल पूछा जा रहा है। मंदिर समिति के सदस्य पुष्कर जोशी ने कहा, “पीएम मोदी और सीएम धामी सहित करोड़ों देशवासियों की आस्था धामों में है। हम यही चाहते हैं कि जो भी बातें चल रही हैं। उसकी जांच होनी चाहिए। हम किसी के खिलाफ नहीं हैं।”

More From Author

महादेव एप को लेकर हमलावर बीजेपी, अनुराग ठाकुर बोले- 500 करोड़ की घूस खाई

पराली जलानी बंद हो, स्मॉग टॉवर तुरंत शुरू हों, पंजाब-दिल्ली सरकार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *