माफिया मुख्तार अंसारी को हत्या का डर, कोर्ट से लगाई ये गुहार

मऊ। उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी ने खुद की हत्या कर डर सता रहा है। मुख्तार की विशेष अदालत में वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई, इस दौरान उस पर लगे तीन मामलों में सुनवाई होना थी, जिसमें से एक मामले में ही सुनवाई हो पाई।

मुख्तार ने अदालत से गुहार लगाते हुए कहा कि जेल में मेरी हत्या हो सकती है, ऐसे में मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए। इसके साथ ही उसने जेल के एक सिपाही से भी जान का खतरा बता दिया, यह सिपाही सोनभ्रद से बांदा जेल में ट्रांसफर होकर आया है।

मुख्तार अंसारी ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी हत्या करवाई जा सकती है। मुख्तार ने विधायक रहते हुए सरवां में बैजनाथ कालेज को निधि से लाखों रुपये दिए थे। इस मामले में जांच करने पर कालेज की खतौनी फर्जी मिली थी। इसके बाद मुख्तार अंसारी और कालेज से जुड़े लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें आरोपी बनाया गया था।

More From Author

Jawan Movie Review: शाहरुख खान की फिल्म देख नाचने लगे दर्शक

अमेठी पर अजय ने किया बड़ा दावा, बोले- स्मृति ईरानी की जमानत जब्त होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *