मोदी सरनेम केस: सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की राहुल गांधी की याचिका

मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 21 जुलाई को सुनवाई करेगा. सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के सामने रखी उनकी याचिका रखी. सीजेआई ने मामला शुक्रवार को सुनवाई के लिए लगाने का निर्देश दिया.

राहुल गांधी ने याचिका में गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है, जिसमें मोदी सरनेम मानहानि के मामले में राहुल की दोषसिद्धि पर रोक लगाने से मना कर दिया गया था. इसके चलते राहुल की लोकसभा की सदस्यता चली गई थी.

गौरतलब है कि राहुल गांधी को गुजरात की सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी करने के मामले में मानहानि का दोषी पाया था और उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। इस मामले में उन्हें गुजरात हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी। इसी फैसले के खिलाफ राहुल ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

More From Author

विपक्ष की बैठक के बीच अश्विनी चौबे का बड़ा बयान बोले -लोकतंत्र के दुश्मनो ने देश के अंदर आपातकाल लागू किया था

सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस

सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक, 8 घंटे तक ATS ने की पूछताछ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *