दिल्ली में यमुना ने दिखाया रौद्र रूप, बाढ़ से कई निचले इलाके डूबे

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना के जलस्तर ने अब तक के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार आज सुबह 5 बजे तक यमुना का पानी 208.35 मीटर तक पहुंच गया है। दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। सड़कों तक पानी पहुंच चुका है। अधिकारियों के मुताबिक आज यमुना का पानी 210 मीटर तक पहुंच सकता है। वहीं आज से दिल्ली में बारिश भी हो सकती है, इसके बाद बाढ़ का खतरा और ज्यादा बढ़ जाएगा।

1978 सहित सारे रिकॉर्ड तोड़े
दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है और आज बुधवार को इसका जलस्तर अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 207.55 मीटर पर पहुंच गया. यह खतरे के निशान से करीब दो मीटर अधिक है. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार बुधवार सुबह ओल्‍ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर यमुना नदी का जलस्‍तर 207.25 मीटर दर्ज किया गया. लेकिन दोपहर होते-होते यह 207.55 मीटर पर पहुंच गया. नीचे टेबल में देखें 12 जुलाई को हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से कब कितना पानी छोड़ा गया

1978 में था 207.49 मीटर
मालूम हो कि मंगलवार को जलस्तर 206.24 मीटर तक पहुंचने के बाद आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को हटा दिया गया था. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में हुई भारी बारिश के बाद सोमवार को जलस्तर 203.58 मीटर था. ओआरबी पर यमुना का सर्वाधिक जलस्‍तर 1978 में 207.49 मीटर दर्ज किया गया था. उस समय हथिनी कुंड बैराज से सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था.

2019 में छोड़ा गया 8.28 लाख क्यूसेक पानी
साल 2013 में आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर 207.32 मीटर तक पहुंच गया था, लेकिन बाढ़ नहीं आई. 2019 में 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, लेकिन जलस्तर 206.6 मीटर तक ही पहुंचा था और बाढ़ नहीं आई थी. गत 9 जुलाई को हथनी कुंड बैराज से 45 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था.

 

More From Author

वाराणसी में नाविकों ने रोका गंगा क्रूज, वाटर टैक्सी के विरोध में मल्लाह समाज

बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में कई लोग बेहोश और जख्मी, भगदड़ मचने का आरोप, पुलिस का इनकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *