गीता प्रेस ट्रस्ट नहीं, जीवन की आस्था है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गोरखपुर : गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गीता प्रेस ट्रस्ट संतों की कर्मस्थली रही है। यह केवल ट्रस्ट नहीं बल्कि इसका कार्यालय किसी मंदिर से कम नहीं है। गीता प्रेस ने करोड़ों परिवारों को कर्तव्य पथ का रास्ता दिखाने का काम किया। हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस अवसर के साक्षी बन रहे हैं। यह संयोग नहीं है, जब हम आजदी का अमृत काल मना रहे हैं तो गीता प्रेस को 100 साल पूरे हो रहे हैं। गीता प्रेस भारत को जोड़ता है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा इस बार का मेरा गोरखपुर दौरा विकास भी विरासत भी की नीति का उदहारण है। आज यहां दो भाषाओं हिंदी और नेपाली में महाशिवपुराण पुस्तक का विमोचन हुआ। मैं यहां से गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाऊंगा, वहां नए गोरखपु रेलवे स्टेशन की नींव रखूंगा। जबसे मैंने उसकी तस्वीरों को ट्वीट किया है, तभी से लोग कह रहे हैं कि क्या यह भी संभव है? उसके बाद मैं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करूंगा। एक समय था जब लोग प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर नई ट्रेन की मांग करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब वंदे भारत के लिए लोग मुझे चिट्ठी लिख रहे हैं। वंदे भारत माध्यम वर्ग के लिए सुविधाओं और सहूलियतों की उड़ान है। मैं वंदे भारत ट्रेन के लिए गोरखपुर के लोगों को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि गीता प्रेस शताब्दी समारोह है। गीता प्रेस ट्रस्ट नहीं जीवन की आस्था है। जहां गीता है वहां कृष्ण हैं। जहां कृष्ण हैं, वहां करुणा और कर्म है। सब कुछ वासुदेव से है, सब कुछ वासुदेव में हैं। गीता प्रेस भारत को जोड़ती है। हमारा सौभाग्य है कि हम इस अवसर के साक्षी बन रहे हैं। गीता प्रेस का कार्यालय किसी मंदिर से कम नहीं। हमारी सरकार ने गांधी शांति सम्मान दिया है। मुझे ख़ुशी है कि गीता प्रेस को सम्मान मिला।

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गीता प्रेस (Gita Press Gorakhpur) अपनी 100 वर्ष की शानदार यात्रा लेकर आगे बढ़ा है. इस 100 वर्षों की शानदार यात्रा में विगत 75 वर्षों में कोई प्रधानमंत्री आज तक गीता प्रेस में नहीं आया, क्योंकि गीता प्रेस भारत की मूल आत्मा को जागृत करने का काम किया है. 2021 के गांधी शांति पुरुस्कार के योगदान को सम्मानित करने का कार्य किया.

More From Author

Metro Station

लखनऊ के हजरतगंज Metro Station को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

मोबाइल टार्च जलाकर किया जा रहा इलाज

UP NEWS : मेडिकल कालेज में मोबाइल टार्च जलाकर किया जा रहा इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *