कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के लिए निकले, दो दिन राहत कैंपों का दौरा करेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हिंसाग्रस्त मणिपुर जाएंगे। वहां वे दो दिन रहेंगे और इम्फाल और चुराचांदपुर के रिलीफ कैम्प में भी जाएंगे। साथ ही वो सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मणिपुर में हालात काफी खराब हैं। इस हिंसा को रोकने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से उठाए गए कदम नाकाफी हो रहे हैं। 24 जून को गृह मंत्री अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक की। और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिन से ही मणिपुर की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। समस्या का समाधान निकालने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।

कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां लगातार भाजपा और पीएम मोदी पर हमला कर रहीं हैं कि मणिपुर हिंसा पर पीएम चुप क्यों है। मणिपुर में बीती 3 मई को एक आदिवासी एकजुटता रैली के बाद हिंसा शुरू हो गई थी। राज्य में जारी इस हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

55 दिनों से मोदी जी ने मणिपुर पर एक शब्द नहीं कहा – खरगे

सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया कि ऐसी खबर है कि आखिरकार मणिपुर पर गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की है। पिछले 55 दिनों से मोदी जी ने मणिपुर पर एक शब्द नहीं कहा। अगर मोदी जी सही में मणिपुर के बारे में कुछ भी सोचते हैं तो सबसे पहले अपने मुख्यमंत्री को बर्खास्त कीजिए। उग्रवादी संगठनों व असामाजिक तत्वों के पास से हथियार जब्त करें। सभी पक्षों से बातचीत शुरू करें और साझा राजनीतिक रास्ता निकाला जाए।

दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं – जयराम रमेश

इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि एक ओर पूर्वोत्तर राज्य जल रहा है तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं। गृह मंत्री अमित शाह कुछ कर नहीं रहे हैं।

बीरेन सिंह को सीएम पद से हटाने की मांग

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आगे कहा कि बीरेन सिंह का एक मिनट भी मुख्यमंत्री पद पर रहना मणिपुर में शांति लाने और सुलह प्रक्रिया शुरू करने के प्रयासों में बर्बाद हुआ एक मिनट है। उनके मुख्यमंत्री बने रहने का वास्तव में कोई अर्थ नहीं है।

More From Author

AAP का यूनिफॉर्म सिविल कोड को “समर्थन” 2024 के लिए विपक्षी एकता को झटका?

उल्टा रथ यात्रा में बिजली तार टच होते ही फैली करंट, 7 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *