VAT On Petrol Diesel: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाया वैट

VAT On Petrol Diesel: पंजाब की जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. पंजाब प्रदेश सरकार ने डीजल (Diesel Price) पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) पर बढ़ोतरी की घोषणा की है. मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार ने रविवार को पेट्रोल की कीमत पर 92 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत पर 88 पैसे प्रति लीटर वैट वृद्धि की घोषणा की। राज्य के आबकारी एवं कराधान विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर जानकारी दी।

राज्य सरकार ने अतिरिक्त संसाधान जुटाने के लिए यह वैट लगाने का ऐलान किया है। इस वृद्धि के बाद राज्य में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 98.65 रुपये और डीजल की कीमत 105.24 रुपये प्रति लीटर हो गई है। आपको बता दें कि इससे पहले फरवरी में भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 90 पैसे सेस लगाने का फैसला किया था।

एक साल में दूसरी बार बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने एक साल में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल पर कर बढ़ाने को फैसला किया है। इससे पहले फरवरी महीने में राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 90 पैसे सेस लगाने का फैसला किया था। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज की बढ़ोतरी से राज्य सरकार को 600 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि कीमतों में आज की बढ़ोतरी के बावजूद पंजाब में डीजल की कीमत पड़ोसी राज्य हरियाणा की तुलना में सस्ती होगी।

More From Author

WTC Final 2023: आस्ट्रेलिया की जीत की राह में खड़े कोहली, भारत को 280 रन की जरूरत

फिल्म जगत

फिल्म जगत से आई बुरी खबर! नहीं रहे दिग्गज एक्टर मंगल ढिल्लों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *