टैक्सी और ट्रैक्टर की टक्कर

UP NEWS : वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दंपती समेत चार की मौत

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में निघासन मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार टैक्सी और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। पीछे से आ रहे बाइक सवार ट्रैक्टर के एक हिस्से की चपेट में आ गए, जिससे बाइक पर सवार चार लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक त्रिलोकपुर निवासी शमसुद्दीन का 35 वर्षीय पुत्र चांद अपने बहनोई जाबिर (38) निवासी बिसवां जिला सीतापुर, बहन 32 वर्षीय खुशनुमा, भांजी छह वर्षीय जन्नत के साथ पलिया आ रहा था। चांद सभी को पलिया बस अड्डे पर छोड़ने आ रहा था। इस दौरान पलिया-निघासन मार्ग पर बोझवा के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के आगे तेज रफ्तार ट्रैक्सी वाहन व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तेज धमाके के साथ ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और एक हिस्सा पीछे से आ रही चांद की बाइक से टकरा गया।

बाइक सवार चारों लोग उछलकर रोड पर जा गिरे और मौके पर ही चारों की मौत हो गई। जबकि टैक्सी और ट्रैक्टर चालक मौके भाग गए। हादसे के बाद बाइक भी जल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को एंबुलेंस से पलिया सीएचसी भेजवाया।

 

More From Author

हरिद्वार के मंदिरों में छोटे कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों पर लगी रोक, जूते-चप्पल भी बैन!

Manipur Violence: देर रात भाजपा विधायक के घर पर आईईडी से हमला, विस्फोट से उड़ा गेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *