एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने AAP सांसद राघव चड्ढा से की सगाई, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से सगाई कर ली है। दोनों ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की। सगाई की तस्वीरें दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही दोनों को बधाई दे रहे हैं। सगाई समारोह में परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका गांधी समेत दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान, पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे शामिल हुए। इसके अलावा TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी शिरकत की।

परिणीति ने अपनी सगाई में पेस्टल कलर का सूट पहना। इसे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। राघव के मामा और डिजाइनर पवन सचदेवा ने राघव के कपड़ों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राघव को कढ़ाई वाले कपड़े पसंद नहीं हैं। राघव को चीजें सादगी के साथ पसंद हैं। राघव की ड्रेस को क्लासिक लेकिन स्टाइलिश रखने के लिए, मैंने उसके लिए आइवरी रंग की अचकन बनाते समय कपड़े, बनावट और कट पर ध्यान दिया। फिट एकदम सही होना चाहिए। मैंने लुक को पूरा करने के लिए ब्लश पिंक पॉकेट स्क्वायर दिया है। बता दें कि राघव के चाचा डिजाइनर हैं।

परिणीति और राघव ने लंदन से पढ़ाई की है। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है। जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की जान पहचान वहीं हुई थी। दोनों को इग्लैंड में ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ से भी नवाजा गया था। इस इवेंट में 75 लोगों को अवॉर्ड दिया गया था। इनमें ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था। राघव चड्‌ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। वे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के काफी खास माने जाते हैं। वे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्हें पिछले साल पंजाब सरकार का सलाहकार बनाया गया था, जिसकी विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की थी।

 

More From Author

Karnataka Results

Karnataka Results: भगवान हनुमान के भक्तों ने PM मोदी को दिया करारा जवाब, रूझानों पर पवन खेड़ा ने साधा निशाना

Karnataka Election Result

Karnataka Election Results : कर्नाटक में 136 सीटों पर जीती कांग्रेस, आज होगी विधायक दल की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *