जमकर हुई मारपीट

छोटी से इश्क लड़ाकर बड़ी बहन से करने जा रहा था शादी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि खुल गई सारी पोल, फिर…..

सारण: बिहार के सारण जिले में एक शादी समारोह में हाईप्रोफ़ाइल ड्रामा देखने को मिला। यहाँ लड़की के घर बारात लेकर पहुंचे दुल्हे के प्रेम प्रसंग का खुलासा हो गया. इसके बाद शादी समारोह में विवाद की स्थिति बन गई. फिर दूल्हे की उसकी प्रेमिका से शादी करा दी गई. हैरान करने वाली बात यह है कि प्रेमिका कोई और नहीं युवक की साली ही निकली. दोनों परिवार की रजामंदी के बाद शादी संपन्न कराई गई.

दरअसल, मामला सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के भभौली गांव का है. गांव के रहने वाले रामू बीन की पुत्री रिंकू कुमारी का विवाह छपरा शहर के रतनपुरा बिनटोली निवासी स्व. जगमोहन महतो के पुत्र राजेश कुमार से 2 मई को होना सुनिश्चित हुआ था.

2 मई (मंगलवार) को दूल्हा राजेश बैंड-बाजे और बारातियों को लेकर रिंकू कुमारी को ब्याहने उसके घर पहुंचा. लड़की वालों ने बारात का स्वागत किया और शादी की रस्मों का निभाया जाना शुरू कर दिया गया. द्वारपूजा के बाद स्टेज पर रिंकू और राजेश ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई. इसके बाद कन्या निरीक्षण की रस्म को भी दोनों पक्षों द्वारा संपन्न कराया गया.

मगर, कहानी में ट्विस्ट तब आया जब कन्या निरीक्षण के बाद दुल्हन की छोटी बहन पुतुल कुमारी ने अपने होने वाले जीजा को फोन किया और फोन पर धमकी दी कि अगर राजेश ने उसकी बहन से विवाह किया तो वह छत से कूदकर अपनी जान दे देगी. इसके बाद घबराए दूल्हे राजा राजेश ने अपने घरवालों को सच्चाई बता दी.

जमकर हुई मारपीट

इसके बाद वहां का खुशनुमा माहौल तनाव का बन गया. विवाद इतना बढ़ गया कि बारातियों और घरातियों में मारपीट के बीच हाथापई तक हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर मांझी थाना पुलिस पहुंची. दोनों परिवारों से सारी जानकारी ली. पुलिस के दोनों पक्षों को समझाया और फिर राजेश की शादी रिंकू से न कराते हुए उसकी साली पुतुल से करा दी गई. शादी के बाद पुतुल को विदा किया गया.

More From Author

पहलवानों-पुलिस के बीच भिड़ंत

जंतर-मंतर पर देर रात बवाल, पहलवानों-पुलिस के बीच भिड़ंत

मणिपुर भड़की हिंसा

मणिपुर भड़की हिंसा , 8 जिलों में कर्फ्यू ,5 दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *